दिनभर आसमान से बरसते रहा आग, फिलहाल राहत की कोई आस नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

जिले में भीषण गर्मी से लोग हो रहे परेशान, जिले में ठन्डे पेय पदार्थों, सत्तू, आम पन्ना सहित अन्य पेय पदार्थों की बढ़ रही मांग जिले में भीषण गर्मी से लो

दिनभर आसमान से बरसते रहा आग, फिलहाल राहत की कोई आस नहीं

बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में मंगलवार को भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया।सुबह से ही आसमान से आग बरसती रही और दोपहर होते-होते हालात और भी खराब हो गए। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और गर्म पछिया हवा के कारण जिले में फिलहाल लू जैसी स्थिति बनते जा रही है। जिससे आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं मंगलवार को दिनभर करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे वातावरण और अधिक तपता गया।

जबकि आर्द्रता का स्तर भी गिरकर लगभग 17 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इस दौरान सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखे । जबकि भीषण गर्मी के कारण जिले में ठंडे पेय पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ गई है। खासकर सत्तू, आम पन्ना, शिकंजी, ठंडा पानी और अन्य पारंपरिक पेय पदार्थों की बिक्री में काफ़ी इजाफा देखने को मिल रहा है। साथ ही दुकानदारों का कहना है कि, पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने के साथ ही इन चीजों की मांग दोगुनी हो गई है। वहीं, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक की बिक्री भी चरम पर है। जबकि डॉक्टरों ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और यदि निकलना जरूरी हो तो सिर ढककर निकलें। जबकि पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। साथ ही हल्का और सुपाच्य भोजन करने की भी सलाह दी गई है। इधर प्रशासन की ओर से भी लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।खासकर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।विशेषज्ञों का कहना है कि, लू से बचने के लिए दिन के समय धूप से दूर रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है और फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।क्या कहते हैं डॉक्टरलगातार बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। ऐसे मौसम में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और कमजोरी की समस्या तेजी से बढ़ती है। लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचना चाहिए, हल्का भोजन करना चाहिए और अधिक मात्रा में पानी, सत्तू व आम पन्ना जैसे पेय लेना चाहिए। इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।डॉ. उस्मान घनी, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल बांका

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।