जिलेभर में लगातार गर्मी बढ़ने से लोगों में बढ़ रहा लू का खतरा
जिलेभर में भीषण गर्मी का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सावधानी*जिलेभर में भीषण गर्मी का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सावधानी* हीट वेव से पी

बांका, नगर प्रतिनिधि जिलेभर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। दिनभर करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, वहीं आद्रता का स्तर 50 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस किया गया। लगातार बढ़ते तापमान के कारण जिले में लू का खतरा भी बढ़ने लगा है। वहीं गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हीट वेव से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जबकि सदर अस्पताल में बनाए गए विशेष वार्ड में लू और डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।अस्पताल प्रशासन के अनुसार पिछले कुछ दिनों में चक्कर, उल्टी, बुखार और कमजोरी की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इधर, भीषण गर्मी को देखते हुए शनिवार को पढ़ाई समाप्त होने के बाद जिले के लगभग सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश शुरू हो गया। जिससे अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि दोपहर के समय बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो रहा था। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


