
रजौन : दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो कांवरिया जख्मी, एक की स्थिति गंभीर
घायल दोनों कांवरिया मधेपुरा जिला के गढ़ा रामपुर के है रहने वाले, भागलपुर के मायागंज रेफर। घायल दोनों कांवरिया मधेपुरा जिला के गढ़ा रामपुर के है रहने व
रजौन(बांका), निज संवाददाता। भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग पर रविवार की देर शाम दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो कांवरिया गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों जलाभिषेक कर वापस एक बाइक से घर लौट रहे थे, इस दौरान पुनसिया धर्म काटा के समीप किसी अन्य बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों कांवरिया गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इधर बताया जा रहा है कि अन्य बाइक सवार भाग निकला। जख्मी कांवरिया मधेपुरा जिला के गढ़ा रामपुर निवासी बंधु कुमार पिता अशोक ऋषिदेव, सूरज कुमार पिता जवाहर ऋषिदेव को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इनमें बंधु कुमार की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 112 पर डायल कर इसकी सूचना पुलिस को दी, इसके बाद रजौन पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन इसके पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा चुका था। रजौन पुलिस ने घायल कांवरिया की बाइक जब्त कर ली है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


