हाईवा व टोटो की टक्कर में आधा दर्जन यात्री घायल, एक रेफर
बाराहाट (बांका), निज प्रतिनिधि।बाराहाट (बांका), निज प्रतिनिधि। बुधवार को भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर नेमुआ पेट्रोल पंप के समीप हाईवा और टोटो की टक्कर

बाराहाट (बांका), निज प्रतिनिधि। बुधवार को भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर नेमुआ पेट्रोल पंप के समीप हाईवा और टोटो की टक्कर में टोटो पर सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि टोटो चालक भी गाड़ी लेकर निकल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बाराहाट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई। पुलिस की मदद से तीन घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट लाया गया।
चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल निशा देवी (20 वर्ष), पति सुमन लैया, ग्राम पथरा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया। वहीं अर्चना देवी (40 वर्ष), पति कारु लैया, ग्राम पथरा और मुन्नी देवी (35 वर्ष), पति सुनील पंडित, ग्राम पजवारा का इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। अन्य घायलों ने पुनसिया और रजौन के निजी चिकित्सकों के यहां उपचार कराया।बताया जाता है कि सभी यात्री रजौन से टोटो पर सवार होकर ढाका मोड़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नेमुआ पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही हाईवा ने टोटो को टक्कर मार दी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में टोटो और हाईवा की टक्कर से यात्री घायल हुए हैं। सभी का इलाज कराया गया है। अभी तक किसी पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


