ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाहड़ताल के कारण कंटेनमेंट क्षेत्र में रुका सैंपलिंग का काम

हड़ताल के कारण कंटेनमेंट क्षेत्र में रुका सैंपलिंग का काम

बहाल कर्मियों की हड़ताल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंंभूगंज के स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा...

हड़ताल के कारण कंटेनमेंट क्षेत्र में रुका सैंपलिंग का काम
हिन्दुस्तान टीम,बांकाThu, 23 Jul 2020 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा पर बहाल कर्मियों की हड़ताल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंंभूगंज के स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। शंंभूगंज क्षेत्र में कुछ गांव कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित हैं। जिसमें लोगों के थर्मो स्क्रेनिंग , सैंपलिंग इत्यादि जांच करने का काम बिल्कुल बंद हो गया है। इससे ग्रामीण और दहशत में आ गए। वहीं लंबे समय से लॉक डाउन व अनलॉक के बीच जूझते आमलोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई स्थानीय मरीजों ने तो अस्पताल में हो हंगामा भी खड़ा कर दिया , लेकिन कर्मी भी डटे रहे। स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सरकार हमलोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जब तक हमारी मांगे पूरा नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगा। स्वास्थ्य व्यवस्था से दुखी लोगों ने बताया कि अभी देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रही है। वहीं क्षेत्रवासी भी कोरोना संक्रमण के खौंफ से सहमें हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें