Banka News: 258.27 करोड़ से बदलेगी जिले के 22 जर्जर सड़कों की सूरत
Banka News: अच्छी खबरअच्छी खबर 258.27 करोड़ से बदलेगी जिले के 22 जर्जर सड़कों की सूरत पथ निर्माण विभाग की ओर से दो पैकेज के तहत 288.

Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में एक वर्ष से अधिक समय से दर्जनों महत्वपूर्ण सड़कें जर्जर हो चुकी है। जिस पर लोगों को हिचकॉले खाते हुए अपना सफर तय करना पड़ रहा है। इसमें आरसीडी (सड़क निर्माण विभाग ) की सड़कें भी शामिल हैं। लेकिन अब जल्द ही सड़क निर्माण विभाग के अधीन 22 मुख्य सड़कों की सूरत बदलने वाली है।
सड़कों का कायाकल्प
आरसीडी के तहत सड़कों का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए आरसीडी द्वारा इन जर्जर सड़कों के मेनटेनेंस व अनुरक्षण को लेकर कार्य योजना बनाई गई है। सड़क निर्माण विभाग के अधीन लॉन्ग टर्म आउटपुट एंड परफॉर्मेंस बेस्ड रोड एसेट मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (ओपीआरएमसी) फेज 3 के तहत 258.27 करोड़ की राशि से 22 सड़कों का सात साल तक मेनटेनेंस (अनुरक्षण) किया जाएगा। जिसकी लंबाई 288.489 किलोमीटर है। इसमें 98.42 करोड़ से पैकेज 28 ए की 12 सड़कों का अनुरक्षण होगा जिसकी लंबाई 126.052 किलोमीटर है। वहीं, 159.85 करोड़ की राशि से पैकेज 28 बी की 10 सड़कों का अनुरक्षण किया जाएगा। जिसकी लंबाई 162.433 किलोमीटर है। जिसकी निविदा प्रक्रिया को फाइनल टच दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पथ निर्माण विभाग ने वर्षों पहले इन सड़कों का निर्माण कराया है। जो अब जर्जर हो चुका है। ऐसे में इन सड़कों का मेनटेनेंस किया जाना जरूरी है। इसके साथ ही जिले के कई स्टेट हाइवे (एसएच) भी जर्जर हो चुकी है, जो चौडीकरण और फोरलेन की योजना के पेंच में फंसी है। लंबे समय से मेनटेनेंस नहीं होने की वजह से आरसीडी की कई सड़कें जर्जर होने लगी है। कई इलाके की महत्वपूर्ण सड़क के किनारे घास उगने से सड़क सिकुड़ गई है। वहीं कई सड़कों पर जगह - जगह गड्डे बन गए हैं। अभी नगर निगम सहित ग्रामीण इलाकों की कई महत्वपूर्ण सड़क जर्जर और बारिश में गड्डे बन चुके हैं। इसको लेकर आरसीडी द्वारा कार्य योजना बनाई जा रही है। ओपीआरएमसी के तहत आरसीडी द्वारा बनाई जाने वाली सभी सड़कों का मेनटेनेंस व अनुरक्षण सात साल तक संवेदक को करना होता है। जिसके बाद मेनटेनेंस के लिए ओपीआरएमसी को हस्तगत कर दी जाती है। ओपीआरएमसी के संवेदक सड़क की मरम्मत करते रहते हैं। जिससे जिले के लाखों आबादी का आवागमन सुलभ हो सके।
अधिकारियों का कहना
ओपीआरएमसी फेज तीन के तहत पैकेज 28 ए और 28 बी के तहत चयनित 22 सड़कों का रखरखाव व अनुरक्षण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जिसकी कुल लंबाई 288.489 किलोमीटर है। संवेदक का चयन और एग्रीमेंट होते ही सभी सड़कों की मरम्मत करायी जाएगी।
ई. सुशांत कुमार, कार्यपालक अभियंता, आरसीडी, बांका।


