बांका : राजद कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
अमरपुर के हरिकिशुन भगत कॉलेज में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने आगामी चुनाव में बूथ जीतने का महत्व बताया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत करने और मतदाता पुनरीक्षण...

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के हरिकिशुन भगत कॉलेज परिसर में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, संभावित प्रत्याशी संजय चौहान एवं संजीव कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में बूथ जीतो चुनाव जीतो के आधार पर ही सफलता मिल सकती है। उन्होंने कहा कि इस बार बांका की सभी पांच सीटों राजद की जीत तय है। सिर्फ सभी कार्यकर्ता अभी से ही मेहनत शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि पार्टी जिस प्रत्याशी को टिकट देगी उन्हें जीत की माला पहनाकर विधानसभा भेजा जाएगा।
राजद के वरीय नेता संजय चौहान ने कहा कि यह बैठक संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बीएलए टू को मतदाता पुनरीक्षण कार्य में विशेष ध्यान देने की बात कही ताकि किसी भी सही मतदाता का नाम नहीं कटे। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर पार्टी के समर्थकों के नाम साजिश के तहत काट दिए गए हैं, इन कटे नामों को समय रहते जोड़ना होगा। जबकि राजद नेता संजीव कुमार सिंह ने कहा कि आज अमरपुर राजद का संगठन मजबूत स्थिति में है तथा यही मजबूती पार्टी के जीत में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी तथा राजद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। इस मौके पर इरफान खान, अशोक साह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




