अप्रैल महीने के शुरुआत में ही चढ़ा गर्मी का पारा
पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधिपंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि अप्रैल महीने के शुरुआती दौर में ही गर्मी का पारा दिनों-दिनों चढ़ने लगा है।धूप तेज हो गई है,और तेज

पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। अप्रैल महीने के शुरुआती दौर में ही गर्मी का पारा दिनों-दिनों चढ़ने लगा है।धूप तेज हो गई है,और तेज गर्म हवा भी चलने लगी है।साथ ही उमस भी बढ़ने लगी है।अधिक गर्मी के कारण लोगों का कंठ सूखने लगा है।लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है।पारा 37 डिग्री तक पहुँच गया है।जबकि पंजवारा एवं इसके आस-पास के क्षेत्र का जलस्तर धीरे-धीरे नीचे खिसक रहा है।चापाकल,कुएं सहित पेयजल के अन्य श्रोत सूख गए है।जल स्तर नीचे चले जाने से लोगों के समक्ष पेयजल का भी संकट गहराता जा रहा है।दिन में कहीं आना-जाना मुश्किल होता जा रहा है।दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा एवं बाजारों में वीरानी छा जाती है।लोग
भरी दुपहरी में छाया वाली जगह तलाशते नजर आते है।वहीं ठंडे कोल्ड ड्रिंक,लस्सी,गन्ने का जूस एवं पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है।वहीं दूसरी और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से छोटे-छोटे बच्चे बीमार हो रहें हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


