अब पंचायत स्तर पर ही सुनी जाएगी समस्याएं, ऑन-द-स्पॉट होगा निवारण
आज 24 पंचायतों से होगी सहयोग शिविर के आयोजन की शुरूआतआज 24 पंचायतों से होगी सहयोग शिविर के आयोजन की शुरूआत बांका के बेहरा व दुधारी पंचायत में डीएम स्व

बांका, निज प्रतिनिधि। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए जिले की हर पंचायत में अब रोस्टर के मुताबिक नियमित सहयोग शिविर लगाए जाएंगे। जिसकी शुरूआत मंगलवार से जिले के चयनित 24 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन कर की जा रही है।
सहयोग शिविर का आयोजन
इसमें बांका प्रखंड दो पंचायतों बेहरा एवं दुधारी में डीएम नवदीप शुक्ला स्वयं लोगों की समस्याएं सुनते हुए उसका निदान करेंगे। इसके बाद प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को यह शिविर पंचायत सरकार भवन या निकटवर्ती सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे। जहां अधिकारी सीधे जनता से संवाद करेंगे। शिविर में वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में शिकायतों का मौके पर निपटारा व शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
शिविर का उद्देश्य
सहयोग शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का मंच देना है। इसके तहत राजस्व से जुडे मामलों जैसे दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र के साथ-साथ पीएम आवास, पेंशन, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, लेबर कार्ड, परिवहन योजना और आपदा अनुग्रह अनुदान जैसी सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। शिविर में जाति, आय व आवासी प्रामण पत्रों का वितरण भी किया जाएगा। वहीं, शिविर में पुलिस विभाग से जुडे मामलों जैसे शिकयत, एफआईआर, पारिवारिक विवाद और महिला सुरक्षा से संबंधित मुद्दों का समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा।
शिविर में पंजीकरण और निगरानी
शिविर में आये सभी आवेदनों का पंजीकरण कर निर्धारित समय-सीमा में उसका निष्पादन किया जाएगा। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि शिविर के सफल संचालन के लिए सभी विभागों के पदाधिकारी और कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने की स्थिति में कडी कार्रवाई की जाएगी। शिविरों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर अनुश्रवण कोषांग का गठन किया गया है, जिसमें अपर समाहर्ता को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। यह कोषांग रियल टाइम मॉनिटरिंग के जरिए प्रतिदिन आवेदनों की स्थिति और निष्पादन की समीक्षा करेगा।
जनता से अपील
डीएम ने आम लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान सीधे प्रशासन के माध्यम से प्राप्त करें और सरकार के इस पहल का लाभ उठाएं। इन शिविरों के माध्यम से न सिर्फ शिकायतों का समाधान होगा, बल्कि आम लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी भी दी जाएगी। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शासन-प्रशासन की पहुंच को और मजबूत करेगा। प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक शिविर के आयोजन से 30 दिन पूर्व से ही आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिविर के आयोजन से पहले प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिये गए हैं।
शिविर की पारदर्शिता
साथ ही सभी विभागों को अपने लंबित और निष्पादित मामलों की सूची तैयार रखने को कहा गया है, ताकि शिविर में पारदर्शिता बनी रहे और लोगों को अपने आवेदन की स्थिति स्पष्ट रूप से पता चल सके। इसके लिए प्रशासन की ओर से शिविर को केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जवाबदेही से जोड दिया है। डीआरडीए निर्देशक श्रीनिवास ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए जिले की हर पंचायत में अब रोस्टर के मुताबिक प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर लगाए जाएंगे। शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन या निकटवर्ती सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा। जिसकी शुरूआत मंगलवार से 24 पंचायतों में शिविर लगाकर की जा रही है। जहाँ लोगों की शिकायतों व समस्याओं का मौके पर ही निदान किया जाएगा।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


