
जिले के 41060 नवसाक्षर महिलाओं में से 97 फीसदी से अधिक ने दी बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा
पेज चार की लीडपेज चार की लीड बांका,निज संवाददाता। रविवार को राज्य के शिक्षा विभाग जनशिक्षा के संयुक्त निदेशक के आदेश पर आयोजित
बांका, निज संवाददाता। रविवार को राज्य के शिक्षा विभाग जनशिक्षा के संयुक्त निदेशक के आदेश पर आयोजित हुई जिलेभर के सभी प्रखंडों के कुल 152 संकुलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई थी।इसको लेकर सभी प्रखंड में एक एक मॉडल परीक्षा केंद्र भी बनाए गए थे। जिसे दुल्हन की तरह झालर और बैलून से सजाया गया था।कई केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंची नवसाक्षर महिलाओं में से कुछ अपने नौनिहालों को गोद में लेकर भी केंद्र में पंजीयन कराने के बाद परीक्षा देने बैठी। महापरीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। दोपहर 12 बजे तक 17042 महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया लेकिन इनमें से मात्र दस हजार 774 महिलाओं ने ही परीक्षा दिया।जबकि

शाम 4 बजे तक दूसरी पाली में 29 हजार 695 महिलाओं ने अपना पंजीयन कराया और इसमें कुल 29 हजार 87 महिला उपस्थित हुई।इस तरह से जिले में आधी आबादी के लिए उत्थान केंद्रों और तालीमी मरकज पर चलाए जा रहे सरकार द्वारा अक्षर आंचल योजना से नवसाक्षर बनी सभी दलित, महादलित और अतिपिछड़ा अल्पसंख्यक वर्ग की कुल 39 हजार 861 महिला इस महापरीक्षा में शामिल हुई।जिसके बाद निर्धारित लक्ष्य 41060 में से बांका साक्षरता विभाग के डीपीओ देवनारायण पंडित के मुताबिक कुल 97 फीसदी से अधिक महिला साक्षर बन गई हैं।जोकि राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन है। नई साक्षर हुई महिलाओं में से 35 हजार 527 महादलित महिला और 4 हजार 334 अल्पसंख्यक महिला शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




