Banka News: स्वच्छता कर्मियों को रजौन की बीडीओ ने किया सम्मानित
Banka News: रजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन(बांका)। निज संवाददाता स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को रजौन की बीडीओ अंतिमा कुमारी ने

Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को रजौन की बीडीओ अंतिमा कुमारी ने सम्मानित किया। बीडीओ ने स्वच्छता मित्र सेवा शिविर एवं सम्मान शिविर के तहत एक कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय में आयोजित कर स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। बीडीओ ने ब्लॉक कॉर्डिनेटर सुभाष कुमार सिंह के नेतृत्व में सम्मान पत्र देकर स्वच्छता कर्मियों का हौसला बढ़ाया। रजौन के करीब सभी पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया, और आगे भी बुलंद हौसले के साथ अपने समाज व क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए कार्य जारी रखने की अपील भी की गई। सम्मानित होने वाले कर्मियों में रबींद्र तांती, शिवनंदन कुमार, नरेश हरिजन, सुनील कुमार, आशीष कुमार, दिनेश सिंह आदि सहित सभी पंचायत के कर्मियों के नाम शामिल है।
कार्यक्रम बीएसओ तारकेश्वर रजक, ब्लॉक कॉर्डिनेटर सुभाष कुमार सिंह, स्वच्छता प्रवेक्षक अमित कुमार, अमरजीत कुमार, जयहिंद कुमार, सौरभ कुमार, अमन कुमार आदि मौजूद थे।


