Rains Bring Relief to Farmers and Cool Weather in Banka रिमझिम वर्षा से खिले किसानों के चेहरे, गर्मी से मिली राहत, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsRains Bring Relief to Farmers and Cool Weather in Banka

रिमझिम वर्षा से खिले किसानों के चेहरे, गर्मी से मिली राहत

बांका में गुरुवार को हुई रिमझिम वर्षा ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी। इस वर्षा से धान की फसल को काफी राहत मिली है। तेज धूप के बाद आई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। आगामी दिनों में भी बारिश की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाFri, 12 Sep 2025 02:49 AM
share Share
Follow Us on
रिमझिम वर्षा से खिले किसानों के चेहरे, गर्मी से मिली राहत

बांका,निज संवाददाता। गुरुवार को हुए रिमझिम वर्षा ने किसानों के चेहरे पर हरियाली ला दी। जबकि बादल बरसने से गर्मी में भी काफी राहत देखने को मिली। हालांकि इस वर्षा की शुरुवात बुधवार देर शाम को ही हो गई। जबकि गुरुवार को पूरे दिन मौसम काफी सुहाना रहा। इस वर्षा से भीषण गर्मी में राहत मिलने के साथ साथ धान की फसल को भी काफी राहत मिली। चूंकि सूरज की तेज किरणों के पड़ने से खेतों से नमी भी धीरे धीरे गायब होने लगी थी। मगर भादो के इस वर्षा ने धान के किसानों में अलग ही खुशी प्रदान की है।

पिछले कुछ दिनों से जिलेभर में तेज धूप ने जिलेवासियों की भादो में भी खूब परीक्षा ली थी। मगर इस रिमझिम वर्षा से लोग दिनभर प्रफुल्लित दिखे। दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। जिससे जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक दर्ज की गई। जबकि मौसम विभाग के पूर्वनुमान के अनुसार शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही अगले एक सप्ताह तक प्रतिदिन रुक रुक कर वर्षा होने के आसार बताये जा रहे हैं। वहीं धान के फसल की बात की जाय तो वर्षा होने की संभावना से आने वाला सप्ताह लाभकारी होने वाला है। चूंकि खरीफ फसलों के लिए वर्षा जल अत्यंत लाभकारी और संजीवनी सिद्ध होता है। जिससे धान की पैदावार और बढ़वार अधिक होने के कारण किसानों के चेहरे पर हरियाली देखी जा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।