ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाबारिश ने दिलायी लोगों को राहत

बारिश ने दिलायी लोगों को राहत

हल्की बारिश से शनिवार की दोपहर मौसम सुहाना हो गया। भीषण गर्मी से उबल रहे लोगों ने राहत की सांस...

बारिश ने दिलायी लोगों को राहत
हिन्दुस्तान टीम,बांकाSun, 31 May 2020 12:59 AM
ऐप पर पढ़ें

चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि

हल्की बारिश से शनिवार की दोपहर मौसम सुहाना हो गया। भीषण गर्मी से उबल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ देर बाद चली हल्की हवा ने लोगों को और राहत दी। वैसे प्रखंड का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले लगभग एक सप्ताह से प्रखंड में भीषण गर्मी से तप रहा था। सुबह से लेकर देर शाम तक लोग भीषण गर्मी का अनुभव कर रहे थे। पारा 42 डिग्री सेल्सियस के नजदीक तक पहुंच गया था। हालांकि दो दिन से रात के पहर हवा चलने से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली थी। अचानक दोपहर में मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। करीब पंद्रह मिनट हुई बरसात से गर्मी से काफी राहत मिली।बारिश ने बिगाड़ी गांव की सूरत जयपुर (बांका)। निज प्रतिनिधिशनिवार दोपहर बाद अचानक गरज के साथ जोरदार बारिश होने से गांव की सूरत बिगड़ गई। बारिश इतनी जोरदार हुई कि खेत खलियान पूरा भर गया। जलजमाव लोगों को काफी परेशानी बढ़ गई। बारिश की वजह से कुछ देर के लिए बिजली भी बाधित रही, लेकिन देर शाम होते हैं बिजली लौट आई। ज्ञात हो कि 25 मई को रोहन नक्षत्र प्रवेश कर चुका है। खेती की शुरुआत हो चुकी है। बारिश इतनी हुई है कि खेतों की जुताई भी नहीं हो पा रही है। बुजुर्गों का मानना है कि रोहणी नक्षत्र में बीज लगाने से अच्छी पैदावार होती है। शनिवार की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली मौसम विभाग की मानें तो इस साल मानसून सामान्य रहेगा और जून में ही मानसून के दस्तक देने की उम्मीद की जा रही है। अच्छी मानसून हुई तो बंपर धान का उपज होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें