Banka News: हल्की बारिश के बाद पंजवारा रोड अंडरपास में भरा पानी

हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

Banka News: हल्की बारिश के बाद पंजवारा रोड अंडरपास में भरा पानीहल्की बारिश के बाद पंजवारा रोड अंडरपास में भरा पानी बाराहाट निज प्रतिनिधि भागलपुर दुमका रेल खंड के

Banka News: हल्की बारिश के बाद पंजवारा रोड अंडरपास में भरा पानी

Banka News: बाराहाट, निज प्रतिनिधि। भागलपुर-दुमका रेल खंड के पंजवारा रेलवे हॉल्ट का अंडरपास एक बार फिर रेलवे प्रशासन की लापरवाही की पोल खोल रहा है। शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद अंडरपास में करीब चार फीट तक पानी जमा हो गया। जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

अंडरपास की स्थिति

हालात ऐसे हो गए कि कई दोपहिया एवं चारपहिया वाहन पानी में बंद पड़ गए और वाहन चालकों को उन्हें धक्का देकर बाहर निकालने के बाद मरम्मत के लिए मैकेनिक के पास ले जाना पड़ा। अंडरपास पूरी तरह जलमग्न होने के कारण बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर सीधे रेलवे ट्रैक पार करते नजर आए।

सुरक्षा नियमों की अवहेलना

सबसे चिंताजनक बात यह रही कि इस रेलखंड से कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें तेज रफ्तार से गुजरती हैं। जिनका पंजवारा रेलवे हॉल्ट पर ठहराव भी नहीं है। इसके बावजूद सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी होती रही और मौके पर लोगों को रोकने या वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए रेलवे का कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था।

स्थायी समस्या

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास बनने के बाद से ही यह लगातार विवादों में रहा है। बरसात के दिनों में पानी भरना दिन में भी अंधेरा पसरा रहना और सड़क का जर्जर होना यहां की स्थायी समस्या बन चुकी है। अंडरपास के भीतर बनी सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है तथा बड़े-बड़े गड्ढों के कारण कई वाहन चालक पहले भी दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।

आवश्यक कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद रेलवे प्रशासन ने आज तक इस गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नतीजतन हर बारिश के बाद अंडरपास लोगों के लिए आवागमन का रास्ता नहीं बल्कि मौत का जाल बन जाता है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि ट्रैक पार करने के दौरान कोई बड़ा रेल हादसा होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी। लोगों ने अंडरपास से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था पर्याप्त रोशनी सड़क की मरम्मत तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦अंडरपास में पानी जमा होने के कारण क्या समस्याएँ हुईं?−
अंडरपास में पानी जमा होने के कारण आवागमन ठप हो गया और कई दोपहिया एवं चारपहिया वाहन पानी में बंद पड़ गए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBanka NewsBanka News: हल्की बारिश के बाद पंजवारा रोड अंडरपास में भरा पानी