ओड़हारा मार्ग को फिर बंद करने पहुंची रेल प्रशासन को झेलना पड़ा ग्रामीणों का आक्रोश
रजौन की बीडीओ व सीओ की पहल पर आक्रोशित ग्रामीण हुए शांत, नहीं बंद हुआ रास्ता।रजौन की बीडीओ व सीओ की पहल पर आक्रोशित ग्रामीण हुए शांत, नहीं बंद हुआ रास

रजौन, निज संवाददाता। भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड होकर गुजरने वाली ओड़हारा पंचायत मुख्यालय गांव के सड़क को बंद करने पहुंची रेल प्रशासन एक बार फिर आक्रोश का सामना करना पड़ा, और आखिरकार रेल प्रशासन को रास्ता बंद किए बगैर ही लौटना पड़ा। सोमवार को रेलवे मालदा डिवीजन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के नेतृत्व में आरपीएफ के पदाधिकारी और पुलिस बल अनाधिकृत ओड़हारा रेलवे रास्ते को पहुंची थी, जिसकी भनक ग्रामीणों को लगते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुंच गई, और हंगामा शुरू हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव जाने के एकमात्र विकल्प के बंद हो जाने से हमलोग एक टापू की तरह जीने को विवश हो जायेंगे।
स्थानीय लोगों के विरोध की सूचना पर सीओ कुमारी सुषमा और बीडीओ अंतिमा कुमारी मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इस मार्ग को अगले आदेश तक अवरुद्ध नहीं करने का निवेदन रेल प्रशासन से किया। इसके बाद आकृष्ट ग्रामीणों को शांत कराया। पूर्व में भी कई बार इस मार्ग को रेल प्रशासन बंद करने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के आगे नाकामयाब रही है। रेलखण्ड होकर गुजरी इस मार्ग को विभाग अगर स्थायी रूप से बंद कर देती है तो कृषि फार्म के लिए प्रसिद्ध बांका जिला का यह खूबसूरत घनी आबादी वाला गांव यातायात की सुविधा से पूरी तरह महरूम हो जाएगा । करीब दो वर्ष पूर्व जब रेल विभाग ने इस पथ को बंद करने की कार्रवाई शुरू की थी, तब ग्रामीणों ने रेल परिचालन बाधित कर आक्रोश जताया था । उस वक्त रेल पुलिस ने गांव के करीब आधे दर्जन लोगों के विरुद्ध रेल प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे अपनी मनमानी बंद करे और इस मार्ग को बंद करने की वजाय रेल फाटक लगाकर चालू करे अन्यथा विवश होकर ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस सड़क मार्ग को रेल विभाग अवरूद्ध नहीं करें इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ साथ डीआरएम सहित अन्य पदाधिकारियों तक पत्राचार किया जा चुका है । इसके बावजूद रेल विभाग सर्वे रिपोर्ट की दुहाई देकर इस सड़क मार्ग को बंद करने पर तुली है हम ग्रामीण किसी भी कीमत पर इस सड़क मार्ग को बंद नहीं होने देंगे। भागलपुर मंदारहिल रेलखंड को बांका व दुमका तक विस्तारीकरण किए जाने के बाद रामपुरहाट तक मिलाने की योजना है । ऐसी स्थिति में रेल विभाग ने इस रेलखंड पर पढ़ने वाली कई रेलवे क्रॉसिंग को बंद करने के लिए करीब ढ़ाई वर्ष पूर्व बांका जिला प्रशासन से सर्वे रिपोर्ट की मांग की थी जिससे गैर जरूरत वाले रेलवे क्रॉसिंग को बंद किया जा सके उस वक्त तत्कालिक अंचलाधिकारी ने ओडहारा गांव को किसी और सड़क मार्ग से टैग कर दिया जबकि इस गांव को कोई और सड़क सुविधा है ही नहीं। ऐसी स्थिति में रेल विभाग इस मार्ग को बंद करने पर तुली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



