ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाछापेमारी से वाहन चालकों में हड़कंप

छापेमारी से वाहन चालकों में हड़कंप

रजौन(बांका)। भागलपुर-हंसडीहा मुष्टय सड़क मार्ग पर शुक्रवार को एमवीआई ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। चालकों में हड़कंप मचा रहा। जुर्माना भी वसूला। एमवीआई के दुर्ग वाहनी निरीक्षक देवेंद्र यादव ने पुनसिया...

छापेमारी से वाहन चालकों में हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,बांकाSat, 27 Jun 2020 01:18 AM
ऐप पर पढ़ें

रजौन(बांका)। भागलपुर-हंसडीहा मुष्टय सड़क मार्ग पर शुक्रवार को एमवीआई ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। चालकों में हड़कंप मचा रहा। जुर्माना भी वसूला। एमवीआई के दुर्ग वाहनी निरीक्षक देवेंद्र यादव ने पुनसिया के करीब वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों ओवरलोडेड वाहनों रोक कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना वसूल कर पुन: छोड़ दिया। पदाधिकारियों ने कई बाइक चालकों को भी रोक कर उनसे हेलमेट नहीं रहने के कारण जुर्माना ठोका। इस दौरान कई वाहन चालकों के साथ तू तू मैं मैं की नौबत भी उत्पन्न होती रही। बिना मास्क के बाइक चलाने वाले वाहन चालकों से कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क पहनकर रहने की सलाह एमभीआई निरीक्षक ने दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें