लुटकांड में शामिल तीन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रजौन थाना क्षेत्र के खैरा मोड़ से 14 दिन पहले लूटी गई बाइक के साथ तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अन्य दो लूटे गए बाइक भी बरामद किए हैं। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि अपराधियों पर कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। एक अन्य लुटेरे की पहचान भी हो गई है।

रजौन (बांका)। निज संवाददाता : रजौन थाना क्षेत्र के खैरा मोड़ से लूटी गई बाइक (हीरो स्पलेंडर प्लस) के साथ तीन कथित लुटेरों को रजौन पुलिस ने घटना के 14 दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस लुट की घटना में इस्तेमाल किए गए अन्य दो बाइक भी बरामद कर लिए है। रजौन पुलिस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। रविवार को बौंसी के एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने रजौन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना का उद्भेदन करते हुए कहा कि गिरफ्तार अपराधियों में मंगल कुमार(21 वर्ष), पिता चिंतामन यादव ग्राम नवटोलिया नारीपा, थाना रजौन के अलावे शिव शक्ति कुमार( 19 वर्ष), पिता मनोज कुमार सिंह ग्राम कटियामा थाना रजौन जबकि लड्डू यादव उर्फ आर्यन कुमार( 21 वर्ष) पिता वीरू यादव झारखंड राज्य के देवघर जिला अंतर्गत सारठ थाना क्षेत्र के नगरो गांव का रहने वाला है।
तीनों के ऊपर आर्म्स एक्ट, लुट सहित अन्य कई संगीन अपराधिक मामले पूर्व से दर्ज है। पिछले 10 मई को भागलपुर- हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित रजौन थाना क्षेत्र के खैरा मोड़ से बौंसी थाना क्षेत्र के गाजियाडीह निवासी पवन यादव के 22 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार से अन्य दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर बाइक सहित एक मोबाइल लूट लिया था। अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उसे खैरा गांव होते हुए पहले मुरादपुर के शिव मंदिर के करीब के गए , इसके बाद बाइक, मोबाइल, सहित एक हजार नगद लुट लिए थे। एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद बांका के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में रजौन थानाध्यक्ष राज रतन, अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, बिनोद कुमार, शुभम कुमार, सुशील राज के अलावे सिपाही बच्चन कुमार, सोनू कुमार, मृत्युंजय कुमार,नवीन कुमार को शामिल कर एक छापामारी दल का गठन किया गया था। पुलिस ने पारंपरिक, वैज्ञानिक और तकनीकी पद्धति से इस मामले का उद्भेदन किया। इस घटना में शामिल एक अन्य लुटेरे की पहचान भी कर ली गई है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि अन्य लुट कांड का उद्भेदन भी पुलिस जल्द कर लेगी। प्रेस वार्ता के दौरान रजौन के सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार भी मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


