ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांका दिल का दौरा पड़ने से पीआरएस की मौत

दिल का दौरा पड़ने से पीआरएस की मौत

शंभूगंज (बांका)। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को मनरेगा के पंचायत रोजगार सेवक अवधेश...


दिल का दौरा पड़ने से पीआरएस की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बांकाSun, 28 Nov 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

शंभूगंज (बांका)। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को मनरेगा के पंचायत रोजगार सेवक अवधेश कुमार (42) की मौत अचानक दिल का दौरा पड़ने से हो गई। पीआरएस अवधेश कुमार छत्रहार एवं वैदपुर पंचायत का पदभार संभाल रहे थे। मृतक फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के डोमो गांव के रहने वाले हैं। उनके असामयिक निधन से गांव में मातम छा गया है। मृतक की पत्नी अनुपम देवी रो - रोकर अचेत हो गई हैं। अवधेश अपने पीछे दो संतान एक पुत्री व एक पुत्र को रोते - बिलखते छोड़ गए हैं। इस घटना पर मनरेगा पीओ मनोहर लाल, कौशल सिंह सहित अन्य प्रखंड कर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें