ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकापांच सूत्री मांगों को ले जताया विरोध

पांच सूत्री मांगों को ले जताया विरोध

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को दस बजे दिन में पांच सूत्री मांगों को अपने घरों पर ही मुंह पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया...

पांच सूत्री मांगों को ले जताया विरोध
हिन्दुस्तान टीम,बांकाMon, 11 May 2020 01:13 AM
ऐप पर पढ़ें

बांका। निज संवाददाता

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को दस बजे दिन में पांच सूत्री मांगों को अपने घरों पर ही मुंह पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया है। उन्होंने पांच मांगों में बताया कि क्वारंटाइन सेंटर पर खबर संग्रहण हेतु मीडिया को प्रतिबंधित करना, जो भी लोग बिहार के बाहर फंसे हैं उनके लाने की व्यववस्था तथा जो व्यक्ति बाहर से नहीं आना चाहतें हैं उनके लिए दस हजार प्रति व्यक्ति उनके खाते में डाली जाए तथा किसानों को हुए नुकसान की जल्द भारपाई दिलायी जाए इसके साथ ही जिन खाते में एक हजार की राशि जमा हो गयी हो उन्हें दुसरा किस्त दिया जाए तथा बिहार में रोजगार की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाया जाए। इस आशय की जानकारी रालोसपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें