बाईक चोर गिरोह का कटोरिया पुलिस ने किया पर्दाफाश
एक चोर गिरफ्तार, चोरी की पैशन प्रो बाईक भी बरामदएक चोर गिरफ्तार, चोरी की पैशन प्रो बाईक भी बरामद 10 दिनों के अंदर चोरों ने उड़ाई थी 2 बाईक कटोरिया (ब

कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र में सक्रिय एक बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। साथ ही गिरोह के एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की गई एक पैशन प्रो बाईक को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार चोर कटोरिया थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी विश्वनाथ यादव का पुत्र अनिल यादव (19) बताया गया है। अभियान में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में अनि जे के सिंह, अनि उपेंद्र तिवारी, अनि अश्वनी कुमार एवं अनि राजेश राय सदलबल शामिल थे। बरामद की गई बाईक आनंदपुर ओपी क्षेत्र के भैरोपुर गांव के पिंटू यादव की बताई गई है। उक्त बाईक दो दिन पूर्व बुधवार को कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास से चोरी हुई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पिंटू यादव द्वारा कटोरिया थाना में बाईक की चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। बाईक की चोरी कर भाग रहे चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस द्वारा फुटेज खंगालने पर गिरफ्तार चोर की तस्वीर सामने आई। शुक्रवार को पुलिस ने महेशपुर गांव में छापेमारी कर बाईक चोर अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके घर से चोरी की गई बाईक भी बरामद कर ली। इधर पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार चोर ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार थाना क्षेत्र के खड़वारा गांव के बिलो यादव के पुत्र नंदू यादव के साथ मिलकर बाईक की चोरी किया करता था। बताया गया कि गत 6 अक्टूबर को भी दोनों चोरों ने मिलकर बाजार के थाना रोड स्थित रतन साह के घर के बाहर खड़ी उसकी एचएफ डीलक्स बाईक चोरी कर ली थी। उक्त बाईक साथी चोर नंदू यादव के पास है। गिरफ्तार चोर के निशानदेही पर पुलिस ने नंदू यादव के घर छापेमारी की, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही वह घर से बाईक सहित भागने में सफल रहा। पूछताछ में चोर ने गिरोह के अन्य सदस्यों एवं चोरी की बाईक की बिक्री करवाने वाले व्यक्ति सहित कई राज पुलिस को बताए हैं। फिलहाल पुलिस चोरी की गई अन्य गाड़ियों की बरामदगी के साथ- साथ गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


