फरार दंपति अभियुक्तों के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती
कटोरिया थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव में पुलिस ने फरार दंपति अभियुक्तों श्यामसुंदर यादव और फुलमनी उर्फ उर्मिला देवी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस टीम ने विधिसम्मत प्रक्रिया से सामान जब्त किया। दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र की भोरसार भेलवा पंचायत अंतर्गत पिपराडीह गांव में रविवार को फरार चल रहे दंपति अभियुक्तों के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान गांव में काफी देर तक पुलिस की मौजूदगी रही और लोगों की भीड़ जुटी रही। कुर्की-जब्ती अभियान में अनि रवि कुमार एवं अनि नारायण बैठा सदलबल शामिल रहे। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर अभियुक्त श्यामसुंदर यादव एवं उसकी पत्नी फुलमनी उर्फ उर्मिला देवी के घर में विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान घर में मौजूद सामानों की सूची तैयार कर उन्हें जब्त किया गया और थाना लाया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अभियुक्त लंबे समय से मामले में फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए पूर्व में कई बार छापेमारी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर न्यायालय के निर्देश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


