Banka News: रजौन पुलिस ने पांच दिनों बाद चोरी की बाइक की बरामद
Banka News: रजौन थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के एक बहियार से पुलिस ने चोरी की बाइक की बरामद। रजौन थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के एक बहियार से पुलिस ने चोरी की ब

Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। पांच दिनों पूर्व रजौन थाना क्षेत्र के मधाय गाँव स्थित एक कोचिंग सेंटर के बाहरी परिसर से चोरी हुई बाइक को रजौन पुलिस ने बरामद कर लिया है।
चोरी की शिकायत
रजौन पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव केसरी बहियार से चोरी की बाइक को बरामद कर लिया है, हालांकि चोरों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। रजौन थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि संलिप्त चोरों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पीड़िता का आवेदन
थानाध्यक्ष ने बताया कि 09 जुलाई 2026 को मघाय गांव निवासी गुड़िया देवी, पति मनोज दास ने रजौन थाना में चोरी कि शिकायत दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में कहा था कि उनके भैंसुर का पुत्र(भतीजा) अपनी मोटरसाइकिल से मघाय स्थित कोचिंग पढ़ने गया था। कोचिंग के दौरान अज्ञात चोरों ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।
पुलिस की कार्रवाई
तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दयालपुर गांव के वहियार में छापेमारी की, जहां से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार, लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। हालांकि, इस मामले में शामिल चोरों की पहचान कर उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


