Banka News: रजौन पुलिस ने पांच दिनों बाद चोरी की बाइक की बरामद

हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

Banka News: रजौन थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के एक बहियार से पुलिस ने चोरी की बाइक की बरामद। रजौन थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के एक बहियार से पुलिस ने चोरी की ब

Banka News: रजौन पुलिस ने पांच दिनों बाद चोरी की बाइक की बरामद

Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। पांच दिनों पूर्व रजौन थाना क्षेत्र के मधाय गाँव स्थित एक कोचिंग सेंटर के बाहरी परिसर से चोरी हुई बाइक को रजौन पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस कार्रवाई की जानकारी

रजौन पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव केसरी बहियार से चोरी की बाइक को बरामद कर लिया है, हालांकि चोरों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। रजौन थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि संलिप्त चोरों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

मामले का विवरण

थानाध्यक्ष ने बताया कि 09 जुलाई 2026 को मघाय गांव निवासी गुड़िया देवी, पति मनोज दास ने रजौन थाना में चोरी कि शिकायत दर्ज कराया था। दर्ज प्राथमिकी में कहा था कि उनके भैंसुर का पुत्र(भतीजा) अपनी मोटरसाइकिल से मघाय स्थित कोचिंग पढ़ने गया था। कोचिंग के दौरान अज्ञात चोरों ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

मोटरसाइकिल की बरामदगी

तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दयालपुर गांव के वहियार में छापेमारी की, जहां से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।पुलिस के अनुसार, लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। हालांकि, इस मामले में शामिल चोरों की पहचान कर उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चोरी हुई मोटरसाइकिल कहां से बरामद की गई?
मोटरसाइकिल दयालपुर गांव केसरी बहियार से बरामद की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBanka NewsBanka News: रजौन पुलिस ने पांच दिनों बाद चोरी की बाइक की बरामद