ड्रग्स तस्करों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

Mar 01, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

अमरपुर(बांका), निज संवाददाता|अमरपुर(बांका), निज संवाददाता| अमरपुर शहर में ड्रग्स एवं सूखे नशे की बिक्री करने वाले तस्करों के खिलाफ पुलिस ने

ड्रग्स तस्करों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

अमरपुर(बांका), निज संवाददाता। अमरपुर शहर में ड्रग्स एवं सूखे नशे की बिक्री करने वाले तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार की शाम में थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सघन छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने माइकिंग कर दुकानदारों को बिना वजह अपने दुकान के सामने गाड़ियां खड़ी नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। पुलिस ने गोला चौंक से बस स्टैण्ड तक चाय-पान की गुमटी एवं अन्य दुकानो में छापामारी करते हुए दुकानदारों को सुखा नशा की बिक्री तथा बिना किसी वजह के दुकानों पर भीड़ नहीं लगाने का सख्त निर्देश दिया। पुलिस द्वारा चलाए गए छापामारी अभियान के दौरान पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।

छापामारी अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। शहर के लोगों ने बताया कि अमरपुर बस एवं ऑटो स्टैण्ड के आसपास के कुछ दुकानदार धड़ल्ले से कोरेक्स, गांजा, स्मैक, ड्रग्स जैसा सुखा नशा की बिक्री खुलेआम करते हैं। नशा की गिरफ्त में आए युवा वर्गों की भीड़ दुकान के आगे लगी रहती है। उक्त दुकानों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों समेत झारखंड से भी नशे की शौकीन युवा आते हैं। पुलिस के छापामारी की सूचना दुकानदारों को पहले ही लग गई थी तथा दुकानदारों ने नशे का सामान अपनी दुकानों से हटा लिया जिस कारण छापामारी करने आई पुलिस की टीम को कोई सफलता नहीं मिल पाई। थानाध्यक्ष ने कहा कि अमरपुर से नशे के व्यापार को पूरी तरह समाप्त करना उनकी पहली प्राथमिकता है जिनकी शुरूआत कर दी गई है। यह छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगी। छापामारी में थानाध्यक्ष के साथ सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार, मुकेश कुमार, नीति कुमारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।