बांका में ट्रक से कुचलकर दरोगा की मौत

Jan 09, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

पेज तीन की लीडपेज तीन की लीड पंजवारा थाना में पदास्थापित थे दरोगा पुरेन्द्र कुमार सिंह बुधवार की देर रात गश्ती के दौरान आए तेज रफ्तार ट्रक की चपे

बांका में ट्रक से कुचलकर दरोगा की मौत

पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा बाजार के संकट मोचन चौक के समीप पंजवारा थाना में पदस्थापित एसआई पुरेंद्र कुमार सिंह (उम्र 59) की बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वे रात्रि गश्ती की ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान वे संकट मोचन चौक के पास पैदल ही सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान धोरैया की ओर से आ रहे एक खाली तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना बुधवार की देर रात्रि 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद तत्काल साथी पुलिस कर्मियों के द्वारा उन्हें बाराहाट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक एसआई मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सुपौल जमुआ गांव के रहने वाले थे। मृतक दारोगा पिछले नौ महीने से पंजवारा थाना में पदस्थापित थे। मृतक दारोगा के परिजन झारखंड के देवघर में ही घर बनाकर रहते है। बताया गया कि उनकी सेवानिवृत्त अगले साल मार्च महीने 2027 में होने वाली थी। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गश्ती में तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को खदेड़ कर पकड़ लिया। जांच में सामने आया है कि ट्रक को खलासी चला रहा था और उसकी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा भी रात में स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं दूसरी और मृतक दारोगा के शव को पोस्टमार्टम उपरांत बांका पुलिस लाइन में उन्हें एसपी, डीएसपी सहित पुलिसकर्मियों के द्वारा शोक सलामी दी गई एवं परिजनों को लाश सुपुर्द कर दिया गया। गुरुवार को यातायात थाना के थानाध्यक्ष एवं यातायात डीएसपी नीरज कुमार ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। उन्होंने मौके की भौगोलिक स्थिति,ट्रैफिक मूवमेंट एवं दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसआई पुरेन्द्र कुमार सिंह को पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।इस दौरान जिले के वरीय पुलिस अधिकारी,जवान एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी दारोगा पुरेन्द्र कुमार सिंह की ह्रृदयविदारक मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।पंजवारा थाना परिसर में मातम पसरा हुआ है।थाना में पदस्थापित सभी पुलिसकर्मियों में शोक व्याप्त है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक अपने पीछे पत्नी एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गए है। कहते हैं एसपी दुर्घटना में शामिल ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। हादसे के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है, तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपेन्द्रनाथ वर्मा, एसपी, बांका

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;