एसपी ने दिए लंबित कांडों के निस्तारण को लेकर निर्देश
बांका,निज संवाददाता।निश्चित करें। साथ ही जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा उनके सत्यापन की कार्रवाई नियमित रूप से करने को कह

बांका, निज संवाददाता। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी, थानाध्यक्ष, अंचल निरीक्षक एवं ओपी अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य
गोष्ठी के दौरान जिले में घटित अपराध की समीक्षा करते हुए लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों में अनुसंधान में तेजी लाकर समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा उनके सत्यापन की कार्रवाई नियमित रूप से करने को कहा गया।
अपराध नियंत्रण के उपाय
उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अवैध खनन, शराब तस्करी, साइबर अपराध एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती, वाहन जांच एवं विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।
सामाजिक संवाद और शिकायतों का निष्पादन
इसके अलावा वारंट एवं कुर्की के लंबित मामलों के निष्पादन में भी तेजी लाने को कहा गया। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को आमजन के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने, शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने तथा थाना स्तर पर विधि व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस की सक्रियता और सतर्कता से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
प्रश्न और उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


