ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाशंभूगंज के असौता नगेल गांव में गोलीबारी की जांच में जुटी पुलिस

शंभूगंज के असौता नगेल गांव में गोलीबारी की जांच में जुटी पुलिस

गोली लगने से घायल युवक का चल रहा भागलपुर में इलाजगोली लगने से घायल युवक का चल रहा भागलपुर में इलाज मंगलवार देर शाम की है घटना शंभूगंज ( बांका ) एक...

शंभूगंज के असौता नगेल गांव में गोलीबारी की जांच में जुटी पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,बांकाFri, 30 Jul 2021 04:40 AM
ऐप पर पढ़ें

शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता

थाना क्षेत्र के भरतशीला पंचायत स्थित असौता नगेल गांव में गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घटना में गांव के जख्मी विकास यादव (25) पिता भोतरी यादव हैं। उक्त जख्मी युवक का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जख्मी के फर्द बयान पर मामला दर्ज की जाएगी। उन्होंने घटना का कारण जमीनी विवाद बताया है। जानकारी के अनुसार विगत कई वर्षों से छह डिसमिल जमिन को लेकर भोतरी यादव और जमींदारी यादव से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कई बार पंचायत भी बैठायी गई। लेकिन कोई फायदा नजर नहीं आया। मामला सुलझने के बजाए और गहराते चला गया। इस क्रम में मंगलवार की शाम विकाश यादव बहियार से घर लौट रहा था। जहां गांव के चौराहे पर जमींदारी यादव के पुत्र सौरभ से बहस शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि सौरभ ने विकास पर गोली चला दी। गोली विकास के पेट के नीचले हिस्से को छूते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुन विकाश के परिजन सहित अन्य ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। आनन - फानन में जख्मी विकाश को तारापुर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने जख्मी की नाजुक स्थिति देख भागलपुर रेफर कर दिया है। घटना के अगले दिन जख्मी विकाश की मां गीता देवी जमींदारी यादव , सौरफ कुमार सहित अन्य के खिलाफ शिकायत लेकर थाना पहुंची। घटना से भयभीत पीड़िता ने बतायी कि विपक्षी कभी भी अप्रिय घटना कर सकते हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। इधर गोलीबारी की घटना से ग्रामीणों में भी भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। इस बाबत थाना प्रभारी पंकज कुमार रावत ने बताया कि घटना पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें