बाराहाट लूट कांड: तीसरा आरोपी जमुई से गिरफ्तार, 143 ग्राम चांदी के आभूषण व दो वाहन बरामद
नोट: जमुई के लिए भीनोट: जमुई के लिए भी लुटेरे के निशानदेही पर झारखंड के गिरिडीह में एक ज्वेलरी दुकान सील 25 जुलाई 2025 को बाराहाट में हुई थी

बाराहाट (बांका)। निज प्रतिनिधि बाराहाट के दुर्गा मंदिर परिसर स्थित एक स्वर्ण व्यवसाई के घर 25 जुलाई 2025 में हुई चर्चित लूटकांड मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस कांड के तीसरे आरोपी को जमुई जिले के गंगटी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरीश पासवान (पिता- मानिकचंद पासवान) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 143 ग्राम चांदी के आभूषण, एक बोलेरो चार पहिया वाहन और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अभी भी चार आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर झारखंड के गिरिडीह स्थित एक ज्वेलरी दुकान को सील किया गया है। जांच में सामने आया है कि लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण इसी दुकान में बेचे गए थे।ज्ञात हो कि 25 जुलाई 2025 को अमित कुमार चौधरी के घर से हुए इस लूटकांड में भारी मात्रा में करीब 16 लाख के सोने-चांदी के आभूषण लूटे गए थे, जिससे उस समय पुलिस प्रशासन पर काफी दबाव बना था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से जांच तेज की, जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई में अपर पुलिस पदाधिकारी ब्रजेश कुमार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


