शराब पीकर उत्पात मचाने वाला गिरफ्तार
चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि या पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार व्यक्ति को मेडिकल जांच के लिए भेज

चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र के सुईया बाजार में शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई ग्रामीणों की सूचना पर की गई, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहा था, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। सूचना मिलते ही सुईया पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार व्यक्ति को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि क्षेत्र में शराब तस्करों और शराब पीकर अशांति फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


