पुलिस ने अवैध देशी कट्टा एवं कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार
अमरपुर (बांका), निज संवाददाता|मार के घर में छापामारी की जहां से एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने अवैध हथियार को जब्त करते हु

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में पुलिस ने शनिवार की रात में छापामारी कर अवैध देशी कट्टा एवं दो कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक युवक का हथियार के साथ वीडियो वायरल हो रहा था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए थाना क्षेत्र के रतनपुर मकदुमा पंचायत के खैरा गांव के मनोज राय का पुत्र धर्मेंद्र कुमार उर्फ लालू ने वीडियो बनाया तथा उसे वायरल कर दिया था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से इसकी जांच-पड़ताल की तथा युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बनी टीम में सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, कन्हैया कुमार एवं गौरव कुमार आदि शामिल थे। टीम ने कन्हैया कुमार के घर में छापामारी की जहां से एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने अवैध हथियार को जब्त करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


