Banka News: शराब के नशे में गढ़ुआ मोड़ पर उत्पात मचा रहे दो गिरफ्तार
Banka News: चान्दन ( बांका ) निज प्रतिनिधि सुईया थाना पुलिस ने शराब के नशे में

Banka News: चान्दन ( बांका ) निज प्रतिनिधि सुईया थाना पुलिस ने शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचा रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई गढ़ुआ मोड़ के समीप की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फुलीडुमर थाना क्षेत्र के ढकवा गांव निवासी जयनंदन राय और दिलीप राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति शराब के नशे में गढ़ुआ मोड़ पर हंगामा कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर सुईया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर जांच कराई। शराब के नशे की पुष्टि होने के बाद दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि क्षेत्र में शराब के सेवन एवं अवैध कारोबार पर रोक लगाने को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ भी छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


