Hindi NewsBihar NewsBanka NewsPickup Truck Accident Injures Woman in Fulldumra Bihar
पिकअप वाहन की टक्कर से महिला जख्मी, अस्पताल में भर्ती

पिकअप वाहन की टक्कर से महिला जख्मी, अस्पताल में भर्ती

संक्षेप:

फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के पथड्डा गांव में एक पिकअप की टक्कर से चंदा देवी, 35 वर्षीया, गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना तब हुई जब पिकअप...

Aug 20, 2025 04:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के पथड्डा गांव में पिकअप की टक्कर से पिंटू दास की 35 वर्षीया पत्नी चंदा देवी जख्मी हो गई। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उसके एक पैर में गहरा जख्म है। अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए परिजनों ने बताया कि शंभूगंज थाना क्षेत्र के भागवतचक गांव का पिकअप वाहन टेंट का सामान लाद कर बैक कर रहा था। इसी दौरान वाहन का चक्का महिला के एक पैर पर चढ़ गया। जिसमें वह जख्मी हो गई। घटना की सूचना पाकर फुल्लीडुमर पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इधर महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।