सीमा पर की जा रही लोगों की जांच, लोगों का आना हुआ कम
भलजोर सीमा पर अब काफी कम ही वाहन आ रहे हैं लेकिन पिछले 24 घंटे के अंदर कई मालवाहक वाहन ही पार किये हैं। हालांकि कुछ पैदल एवं दोपहिया वाहनों से दूसरे राज्यों से लोग आ रहेे हैं। सोमवार की रात करीब एक...

भलजोर सीमा पर अब काफी कम ही वाहन आ रहे हैं लेकिन पिछले 24 घंटे के अंदर कई मालवाहक वाहन ही पार किये हैं। हालांकि कुछ पैदल एवं दोपहिया वाहनों से दूसरे राज्यों से लोग आ रहेे हैं। सोमवार की रात करीब एक सौ की संख्या में लोग दूसरे राज्यों से पहुंचे जिनकी जांच सीएनडी हाईस्कूल में बनाए गये आईसोलेशन केन्द्र पर की गयी। श्रीपाथर के रहने वाले तीन लोग कोलकाता से साइकिल से ही आ रहे थे जिनकी बार्डर पर जांच की गयी। उन लोगों ने बताया कि 29 मार्च को ही निकले थे और आज यहां पहुंचे हैं। भोजन तक नसीब नहीं हुआ है। बार्डर पर भी भोजन की व्यवस्था नहीं होने से सिर्फ पानी पीकर ही वे लोग अपने घरों तक पहुंचेगे। बार्डर पर मौजूद मजिट्रेट एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव के अलावा रेफरल अस्पताल की स्वास्थ्य कर्मी कंचन कुमारी सहित अन्य मौजूद थीं। दूसरी तरफ विभिन्न पंचायतों के सरकारी स्कूलों में बनाया गया आपदा राहत केन्द्र भी कार्य कर रहा है। हालांकि सभी जगहों पर लोग नहीं पहुंच पाए हैं। वहीं कुछ समाजसेवियों द्वारा लोगों की मदद की जा रही है। सिकंदरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में सदस्या वीणा देवी ने सभी लोगों को साबुन का वितरण किया है।
