मुहर्रम: जुलुस में हथियार का प्रदर्शन नहीं करने की अपील
धोरैया थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक में पहुंचे डीएम व एसपीधोरैया थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक में पहुंचे डीएम व एसपी धोरैया(बांका)

धोरैया। मुहर्रम पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर बुधवार को धोरैया थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक बांका डीएम अंशुल अग्रवाल तथा एसपी अमितेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान एसडीएम राजकुमार, एसडीपीओ बौसी इंद्रजीत बैठा, यातायात एसडीपीओ नीरज कुमार बीडीओ अरविंद कुमार, सीओ श्रीनिवास सिंह थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार के साथ कुरमा क़र्बला कमिटी के अध्यक्ष व झारखण्ड क़र्बला कमिटी के अध्यक्ष प्रवेज अख्तर व मो आलमगीर आलम उपस्थित थे।
बैठक में चर्चा
मुहर्रम को लेकर क्षेत्र के सभी गांवों में जुलूस मार्ग, पहलाम स्थलों व सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए कमिटी के सदस्यों से जानकारी ली। बैठक में डीएम ने कहा कि ताजिया जुलूस निकालने के लिए संबंधित कमेटियों को पुलिस प्रशासन से अनिवार्य रूप से लाइसेंस प्राप्त करना होगा। ताजिया जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध रहेगा। जबकि मुहर्रम जुलूस में किसी भी प्रकार के धारदार या घातक हथियारों का प्रदर्शन वर्जित रहेंगे। अफवाहों और एआई जनित भ्रामक वीडियो पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह पर ध्यान न देने और इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई।
सुरक्षा व्यवस्था
संवेदनशील मार्गों और ताजिया रूट का अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया गया। डीएम व एसपी ने समुचित तजिया आने वाले रास्ते की साफ सफाई बाइक व वाहन पार्किंग,रोशनी व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरे, प्रयाप्त लाइटिंग व सीसीटीवी कैमरे लगवाने का स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया ताकि भीड़ पर नजर रखी जा सके। साथ ही कई चिन्हित जगहों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। डीएम ने बैठक में मौजूद सभी खलीफा व प्रतिनिधि से बात करते हुए उन्हें पर्व के दौरान सारी सुविधा उपलब्ध कराए जाने के साथ ही ज़िला प्रसाशन के पूर्ण सहयोग मिलने की बात कही।
दंडाधिकारी पुलिस बल
वही एसपी ने मुहर्रम के दौरान दंडाधिकारी पुलिस बल की नियुक्ति किये जाने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था काफी बेहतर रहने की बात कही। वही बैठक में मौजूद एसडीएम व एसडीपीओ ने भी बैठक के दौरान ज़िला प्रसाशन से हर संभव सहयोग दिए जाने की बात कही। जिसके बाद मौजूद कमिटी के सदस्य द्वारा पर्व को शांति व सोहाद्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न किये जाने की बात कही गयी। बैठक में जीप सदस्य रफीक आलम, बलजीत सिंह, उपप्रमुख जुवेदा खातून मुखिया रानीश कुमार,मो जहांगीर,जुवेदा खातून, बीबी फरजाना मुखिया प्रतिनिधि हासिम, अजीत सिंह, बिनय मोदी, धनंजय मोदी, सलीम शेख सहित जनप्रतिनिधि व खलीफा मौजूद थे。


