ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकादीपावली, काली पूजा एवं छठ को लेकर शांति समिति की बैठक

दीपावली, काली पूजा एवं छठ को लेकर शांति समिति की बैठक

कटोरिया (बांका)। हिन्दुओं के महान पर्व दीपावली, काली पूजा एवं छठ को लेकर...

दीपावली, काली पूजा एवं छठ को लेकर शांति समिति की बैठक
हिन्दुस्तान टीम,बांकाWed, 27 Oct 2021 09:01 PM
ऐप पर पढ़ें

कटोरिया (बांका)। हिन्दुओं के महान पर्व दीपावली, काली पूजा एवं छठ को लेकर बुधवार को कटोरिया थाना परिसर में सीओ सागर प्रसाद की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष नीरज तिवारी द्वारा की गई। मौके पर सीओ एवं थानाध्यक्ष ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से पर्व को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने में हरसंभव योगदान देने को कहा। साथ ही कोरोना को लेकर सरकार के गाइडलाइन के अनुसार ही पर्व को मनाने की बात कही गई। बताया गया कि मंदिरों व पूजा स्थलों में सामाजिक दूरी बनाए रखना एवं सेनिटाइजर की व्यवस्था करना आयोजकों की जिम्मेदारी होगी। मौके पर काली पूजा में प्रतिमा स्थापित होने वाली मंदिरों एवं पंडालों के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों की जानकारी ली गई। सीओ ने बताया कि पर्व के दौरान पटाखा जलाने एवं उसकी बिक्री पर रोक लगी रहेगी। साथ ही डीजे पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा रहेगा। चिन्हित छठ घाटों पर गोताखोर की नहीं तैनाती की जाएगी। इसके अलावे छठ घाटों की साफ-सफाई एवं समुचित रौशनी की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। मौके पर निवर्तमान मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता, निवर्तमान पंसस पप्पू यादव, राजेन्द्र केशरी, कुंदन सिंह आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें