
जिला स्कूल भागलपुर ने पूरनचक को 54 रनों से हराया
अमरपुर (बांका), निज संवाददाता|अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर के महादेवपुर स्टेडियम में चल रहे शहीद पंकज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को
अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर के महादेवपुर स्टेडियम में चल रहे शहीद पंकज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को जिला स्कूल भागलपुर एवं पूरनचक के बीच चौथा लीग मैच खेला गया। मैच के अतिथि अमन कुमार राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस किया गया। पूरनचक की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए जिला स्कूल भागलपुर को आमंत्रित किया। जिला स्कूल की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर के मैच में नौ विकेट के नुकसान पर 245 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अंकुर ने 22 गेंदों में सात चौके एवं सात सिक्सर की मदद से 76 रन बनाए।
विपक्षी टीम के गेंदबाज केशू ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी पूरनचक की टीम की शुरूआत काफी अच्छी रही, बल्लेबाज कृष ने 24 गेंद में 75 रन बनाए लेकिन बाद के बल्लेबाजों ने निराश किया तथा टीम आठ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 191 रन ही बना पाई। जिला स्कूल टीम के गेंदबाज विशाल ने पांच विकेट लेकर बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। 76 रन बनाने वाले खिलाड़ी अंकुर को समिति के संरक्षक डॉ सुबोध शर्मा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच का आंखों देखा हाल बमबम राय एवं गोपाल शर्मा ने सुनाया, स्कोरिंग आशुतोष राय एवं आदर्श राय ने की। मैच में बिट्टू सिंह एवं अनिकेत सिंह ने अंपायरिंग की। मैच के सफल आयोजन में रमन राय, दिलखुश राय, आयुष देव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




