ऑपरेशन मुस्कान में एसपी ने 32 मोबाइल धारकों को गुम फोन लौटाकर लौटाई चेहरे पर मुस्कान

Mar 01, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

बांका, निज संवाददाता।बांका, निज संवाददाता। राज्य मुख्यालय के निर्देश पर बांका पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान से शनिवार को जिले के आसपास

ऑपरेशन मुस्कान में एसपी ने 32 मोबाइल धारकों को गुम फोन लौटाकर लौटाई चेहरे पर मुस्कान

बांका, निज संवाददाता। राज्य मुख्यालय के निर्देश पर बांका पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान से शनिवार को जिले के आसपास सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों से बरामद किए गए 32 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को लौटा दिया गया। बांका पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा व एसडीपीओ अमर विश्वास ने सभी मोबाइल धारकों को उनके गुम फोन को बरामद कर दुबारा लौटाया है। एसपी ने कहा कि आपरेशन मुस्कान आमजन के गुम अथवा खोए हुए बेशकीमती मोबाइल फोन की बरामदगी के उद्देश्य से चलाया जा रहा है,इसको लेकर सीईआईआर पोर्टल पर भी लोग अपनी शिकायत दर्ज कर रहे हैं,तथा मोबाइल मिलने के बाद लॉगिन कर लॉस्ट मोबाइल के फाउंड यानी मिल जाने की जानकारी भी दे रहे हैं।

बताया कि केंद्रीकृत पोर्टल सीईआईआर और जिले के सभी थाना में दर्ज सहना के आधार पर फोन बरामदगी हेतु विशेष तकनीकी टीम का गठन किया गया था। जिसने आधुनिक तकनीक और सतत प्रयास के जरिए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया। इस अभियान के तहत कुल लगभग सात लाख 72 हजार रुपये मूल्य के 32 मोबाइल फोन खोजकर उसके वास्तविक धारकों तक पहुंचाए गए हैं। बरामद मोबाइल पाने वालों में बांका के वशिष्ठ कुमार यादव,नंदन कुमार सिंह,बलराम मंडल,पंकज राम,रूबी कुमारी,विनय कुमार गोप,अभिषेक कुमार,मुकेश चौधरी, रमेश महतो,आलोक रंजन सिन्हा, रिशु कुमार,मुकेश कुमार दास, जितेंद्र सिंह, गोलू कुमार,रवि कुमार चौधरी,पालू कुमार,राजेश चौधरी, दिनेश मंडल,सरस्वती कुमारी,अमन कुमार,रिंकी कुमारी,श्रीलाल महतो, राजु कुमार यादव,मो.रसीद,रंजीत शर्मा,सज्जन पासवान,अशोक कुमार झा,रौशन राज,पूजा कुमारी, असरफुल अंसारी,तलत बेगम और शैलेश कुमार शामिल हैं। मोबाइल वापस पाकर सभी धारकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। एसपी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में तकनीकी शाखा के प्रभारी मनीष कुमार के साथ-साथ तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी सुशील राज, बच्चन कुमार, प्रभात कुमार,सोनू कुमार,संतोष प्रसाद,गुलशन कुमार, हिमांशु कुमार एवं संबंधित क्षेत्र थानाध्यक्षों का अहम योगदान रहा है,इन सबों ने सराहनीय कार्य किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।