ऑपरेशन मुस्कान : पुलिस ने 51 गुम मोबाइल बरामद कर फोनधारकों को लौटाई
बांका ,निज संवाददाता।बांका ,निज संवाददाता। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बांका जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत 51 गुम हुए

बांका, निज संवाददाता। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बांका जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत 51 गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को वापस लौटाया गया। मंगलवार को बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा की अगुवाई में ऑपरेशन मुस्कान की सफलता के बाद आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके वास्तविक धारकों के बीच वितरित किया गया। जहां लाभुकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिले। उनके चेहरे खिल उठे। कई लाभुकों ने भावुक होकर बताया कि उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल दोबारा मिल भी पाएगा।
ऐसे में पुलिस की इस पहल ने उनकी खोई हुई वस्तु के लौटने से बांका जिला के पुलिस के ऊपर उनके विश्वास को भी मजबूत किया है। एसपी ने स्वयं लाभुकों को मोबाइल सौंपा। कहा कि आपरेशन मुस्कान आम जनता की खोई हुई खुशियों को वापस लौटाना और पुलिस के प्रति विश्वास को और सुदृढ़ करना है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी जांच, सर्विलांस और लगातार प्रयासों के जरिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी जिले और कुछ मोबाइल फोन को पड़ोसी राज्यों से भी बरामद किया है। एसपी ने बताया कि करीब 11 लाख से अधिक कीमत की कुल 51 मोबाइल फोन को वापस पाने वालों में धारकों में से चार महिला,आठ छात्र,पांच शिक्षक,चार व्यवसायी,सात सरकारी कर्मचारी एवं आठ मजदूर के साथ अन्य श्रेणी के 15 लोग भी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि बांका टेक्निकल टीम ने कुल 12 ऐसे मोबाइल भी बरामद किए हैं, जिनके खोने की शिकायत दर्ज करने वाले आवेदकों के मोबाइल नंबर बंद बताया जा रहा है,ऐसे में उनके वास्तविक धारकों को अगर फोन लेना हो तो वे अपना सहना की फोटोकॉपी और फोन के कागजात जिसमें आईएमईआई नंबर दर्ज हो ,उसे लेकर पुलिस कार्यालय,बांका पहुंचकर अपना फोन प्राप्त कर सकते हैं।बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। ताकि अधिक से अधिक लोगों के गुम मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस किया जा सके। जानकारी हो कि मार्च माह में आपरेशन मुस्कान से करीब एक सौ मोबाइल फोन बरामद किया। जबकि उनके धारकों तक पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में तकनीकी शाखा के प्रभारी मनीष कुमार, प्रभात कुमार, सोनू कुमार,संतोष प्रसाद,हिमांशु कुमार एवं संबंधित थाना की पुलिस शामिल रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


