
बांका : मंदार पर्वत बना तीन धर्म की संगम स्थली का केंद्र, उमड़ा आस्था का सैलाब
मंदार में मकर संक्रांति के अवसर पर 1 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र पापहरणी सरोवर में स्नान किया। श्रद्धालु विभिन्न प्रांतों से आए और सुबह 3 बजे से ही सरोवर में जुटने लगे। पूजा अर्चना के साथ-साथ भगवान के दर्शन किए गए। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की थी।
बौंसी, निज संवाददाता। तीन धर्मों की संगम स्थली मंदार में 1 लाख की संख्या में आए आस्थावान श्रद्धालुओ ने पवित्र पापहरणी सरोवर में आस्था की डुबकी लगायी। मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। देश के विभिन्न प्रांतो आसाम, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, बंगाल से आये सफा धर्मालम्बी एवं बांका जिले एवं आसपास के जिलों के हिंदू सनातनी लोग सुबह 3 बजे से ही पवित्र पापहरनी सरोवर जुट गए थे और सरोवर में मकर स्नान किया। सरोवर में करीब 1 लाख की संख्या में श्रद्धालुओं ने मकर स्नान कर पूजा किया। श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान करने के बाद पूजा अर्चना किया और भगवान का दर्शन किया।
इस दौरान भगवान मधुसूदन मंदिर लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना एवं मंदार पर्वत की परिक्रमा करते रहे व काशी विश्वनाथ में पूजा अर्चना भी श्रद्धालुओं ने किया। जिला प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काफी व्यवस्था की गई है। मंदार के चारों तरफ पुलिस की व्यवस्था मेडिकल कैंप लगाया गया है। साथ ही पर्यटन विभाग के द्वारा बनाए गए टेंट एवं पंडाल में श्रद्धालु ठहरे हुए हैं। सफाधर्म मंदिर में गुरु माता रेखा हेंब्रम आचार्य सूर्यानंद जी महाराज द्वारा उपदेश दिया गया। इस अवसर पर कमल पावली, निर्मल बाबा, राजाराम अग्रवाल, मनीष कुमार अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




