बांका : पावर प्लांट के विरोध में कटहरा में हुई सर्व दलीय बैठक
रघुनाथपुर पंचायत में न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में आंदोलन जारी है। पुलिस ने 12 आंदोलनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। सर्वदलीय बैठक में राजद, भाकपा माले, और अन्य संगठनों ने समर्थन का आश्वासन दिया। नेताओं ने ग्रामीणों को संगठित रहने और अपने हक के लिए लड़ाई जारी रखने की अपील की।

बेलहर(बांका),निज प्रतिनिधि। रघुनाथपुर पंचायत के ग्रामीणों द्वारा न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में आंदोलन जारी है। हालाकि इसी बीच पुलिस ने 12 आंदोलनकारी ग्रामीणों के खिलाफ 126 बीएनएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई किया है।
सर्वदलीय बैठक
जिसके आलोक में विचार विमर्श और आंदोलन की आगे की रणनीति बनाने के लिए शुक्रवार को कटहरा में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजद, भाकपा माले, किसान मजदूर संगठन और भीम आर्मी के नेताओं ने भाग लिया। राजद के जिलाध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के जिला संयोजक अर्जुन ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की जल, जंगल, जमीन बचाओ संघर्ष मोर्चा रघुनाथपुर के द्वारा चलाए जा रहे इस आंदोलन को इंडिया गठबंधन का पूर्ण समर्थन मिलेगा। इस मामले को विधान सभा में भी उठवाया जाएगा।
नेताओं की अपील
बैठक को राजद के पूर्व प्रत्याशी चाणक्य प्रकाश ने भी संबोधित किया। भाकपा माले के रणबीर कुशवाहा, किसान मजदूर संगठन के अर्जुन पाल एवम् कविंद्र पंडित ने संबोधित किया। बैठक में नेताओं के द्वारा ग्रामीणों को प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई से नहीं घबराने और आंदोलन की आगे की रणनीति तय करने और आंदोलन से पीछे नहीं हटने की बात कही गई। बैठक में ग्रामीणों को अपने हक की लड़ाई जारी रखने और एक जुट रहने का आह्वान किया गया। नेताओं ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की सरकार यहां अस्पताल, स्कूल, कॉलेज या अन्य उद्योग लगा लें लेकिन न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की बात हुई तो ग्रामीणों का विरोध जारी रहेगा और इंडिया गठबंधन का आंदोलन को पूर्ण समर्थन रहेगा। बैठक में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार, जिला महासचिव दीपक बौद्ध, बेलहर प्रखंड अध्यक्ष हरिकीशोर दास, चांदन प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास, शंकर बौद्ध के साथ साथ वीआईपी पार्टी के भी नेता उपस्थित थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


