ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाअब मेघदूत एप बताएगा आपके क्षेत्र के मौसम का हाल

अब मेघदूत एप बताएगा आपके क्षेत्र के मौसम का हाल

भू-विज्ञान एवं कृषि मंत्रालय ने लांच किया मोबाइल एप

अब मेघदूत एप बताएगा आपके क्षेत्र के मौसम का हाल
हिन्दुस्तान टीम,बांकाThu, 05 Mar 2020 12:56 AM
ऐप पर पढ़ें

भू-विज्ञान एवं कृषि मंत्रालय ने लांच किया मोबाइल एप एप के जरिये किसान ले सकेंगे मौसम के पूर्वानुमान की जानकारीसोशल मीडिया से भी जुड़ा है एप

बांका। रवि वर्मा/ निज प्रतिनिधि

अब मोबाइल एप के जरिये किसान घर बैठे खेती और मौसम की सारी जानकारियां हासिल कर सकते हैं। इसके लिए भू-विज्ञान एवं कृषि मंत्रालय ने मेघदूत मोबाइल एप लांच किया है। जिसे भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् ने विकसित किया है। इस एप पर किसानों को मौसम के पूर्वानुमान के अलावा कृषि व पशुपालन से जुड़ी जानकारियां व सूचनाएं दी जाएंगी। जो चित्र और मैप के रूप में भी होगी। पहले यह सुविधा देश के केवल 150 जिलों में थी। लेकिन अब यह सुविधा 668 जिलों में लागू कर दी गई है। जो इन जिलों के पूरे क्षेत्र को कवर करेगा। इसमें बांका जिला भी शामिल है। मेघदूत एप किसानों को उनके क्षेत्र के मुताबिक कृषि और पशुपालन के लिए मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी के साथ-साथ मौसम आधारित सलाह भी देगा। जो हिंदी व अंग्रजी के साथ ही स्थानीय भाषा में भी उपलब्ध होंगे। जिसे व्हाट्सएप और फेसबुक से भी जोड़ा गया है। जल्द ही इसे यू-ट्यूब से भी जोड़ दिया जाएगा। सप्ताह में दो दिन अपडेट होगी सूचनाएं कृषि विज्ञान केन्द्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ जुबुली साहू ने बताया कि मेघदूत एप को सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को अपडेट किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के किसानों को मौसम का हाल एवं मौसम के प्रभाव से फसल व मवेशी को बचाने के लिए एडवाइजरी भी अपलोड किए जाएंगे। एप के जरिये किसान अगले पांच दिनों के साथ ही बीते 10 दिनों के मौसम की जानकारी भी ले सकते हैं। अनावश्यक खर्च में आएगी कमी एप से मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी व एडवाइजरी मिलने से कृषि पर होने वाले अनावश्यक खर्च में कमी आने के साथ ही किसान सही समय पर उसका प्रबंधन भी कर सकेंगे। मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी नहीं होने से किसान फसलों की सिंचाई कर देते हैं। जिसके तुरंत बाद बारिश होने से सिंचाई पर किए गए खर्च व्यर्थ हो जाते हैं। आधुनिक तकनीक से उन्नत खेती को बढ़ावा सरकार हर क्षेत्र का डिजिटलाइजेशन कर रही है। इसमें कृषि भी शामिल है। अब डिजिटल इंडिया के तहत कृषि में आधुनिक यांत्रिकरण के उपयोग के अलावा खेती-बाड़ी एवं उससे जुड़ी तमाम योजनाओं, परियोजनाओं की जानकारी व सूचनाओं को तकनीक के जरिये किसानों तक पहुंचाई जा सके। कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग से उन्नत खेती को बढ़ावा मिलेगा। इसकी मिलेगी जानकारी एप के जरिये किसानों को उनके क्षेत्र के मौसम की स्थिति का पता चल सकेगा। इसमें वर्षा, हवा की गति व दिशा, आद्रता और तापमान के साथ ही ताजा फसल परामर्श और मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी के अलावा मौसम से जुड़ी चेतावनी भी दी जाएगी। ऐसे डाउनलोड करें मेघदूत एपएंड्राइड मोबाइल से गूगल प्ले स्टोर व एप स्टोर में जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसे साइनअप करते ही नाम, मोबाइल नंबर, भाषा, जेंडर, स्टेट और जिला के विकल्प आएंगे। जिसका चयन कर उसे अपलोड करना होगा। इसके बाद यूजर को उसके क्षेत्र की सारी जानकारियां मिलती रहेगी। यूजर डैशबोर्ड में नए लोकेशन को ऐड और डिलीट भी कर सकते हैं। कोट...मेघदूत एप के जरिये किसानों को उनके क्षेत्र के मुताबिक मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी और फसल प्रबंधन के लिए परामर्श दिए जाएंगे। जिससे वे फसल और मवेशियों का बेहतर तरीके से देखभाल कर सकें। डॉ मुनेश्वर प्रसाद, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, केविके, बांका

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें