ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाकुहासे से आम जन-जीवन हुआ प्रभावित

कुहासे से आम जन-जीवन हुआ प्रभावित

पंजवारा(बांका)।लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह-सवेरे से ही घने कोहरे ने पंजवारा एवं...

कुहासे से आम जन-जीवन हुआ प्रभावित
हिन्दुस्तान टीम,बांकाFri, 26 Nov 2021 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजवारा(बांका)।लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह-सवेरे से ही घने कोहरे ने पंजवारा एवं इसके आसपास के क्षेत्रों को अपने आगोश में ले रखा था। कुहासे से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। मौसम के इस बदले तेवर से आम लोगों की दिनचर्या ही पूरे तौर पर हिल गई। लोगों को दिन में ही कंपकंपी का एहसास हो रहा था। ठंड के मारे लोग सड़कों पर कम ही निकले। कोहरे से सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हुई। उनको दिन में भी लाइट जलाकर सावधानी के साथ वाहनों का परिचालन करना पड़ा। वहीं दूसरी और मौसम में आए बदलाव एवं ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है। हालांकि इस वर्ष अन्य सालों की तरह अब तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी थी। लेकिन धीरे-धीरे ठंड ने अब अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें