ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाअमरपुर में नहीं हो रहा नो एंट्री का पालन, बड़े वाहन कर रहे शहर में प्रवेश

अमरपुर में नहीं हो रहा नो एंट्री का पालन, बड़े वाहन कर रहे शहर में प्रवेश

नो एंट्री का सख्ती से पालन नहीं होने की वजह से बड़े वाहन शहर में प्रवेश कर रहे

अमरपुर में नहीं हो रहा नो एंट्री का पालन, बड़े वाहन कर रहे शहर में प्रवेश
हिन्दुस्तान टीम,बांकाThu, 02 Jul 2020 07:28 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरपुर (बांका)। निज संवाददाता

अमरपुर शहर में नो एंट्री का सख्ती से पालन नहीं होने की वजह से बड़े वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं। जिससे प्रतिदिन सड़क जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिला प्रशासन ने विगत छह जून को अमरपुर नगर पंचायत के विशंभरचक, सुल्तानपुर मोड़ एवं शाहकुंड-अमरपुर मुख्य मार्ग पर रेफरल अस्पताल के समीप सख्ती सुबह छह बजे से रात के दस बजे तक नो एंट्री लागू करने का निर्देश दिया था। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इस निर्देश की अनदेखी कर दी। इन तीनों जगहों पर चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति तो कर दी गई, लेकिन आदेश का पालन सख्ती से नहीं किया गया। इस वजह से पूरे दिन बाजार में ट्रक समेत अन्य बड़े वाहन आसानी से प्रवेश कर जाते हैं तथा यहां सड़क जाम हो जाता है। इस समस्या से जूझ रहे व्यवसायियों ने कहा कि उन लोगों की इस समस्या को कोई नेता या समाजसेवी भी नहीं उठाते हैं। उन लोगों ने कहा कि उनका पेशा व्यवसाय करना है, यदि आंदोलन करेंगे तो इसका असर व्यवसाय पर पड़ेगा। इसलिए लोग चुप्पी साधे रहते हैं। इस जाम में अक्सर सरकारी कर्मी भी फंसते हैं। जिससे वह समय पर अपने कार्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। स्थानीय अधिकारियों को भी अपने क्षेत्र में जाने के दौरान जाम में फंसना पड़ता है। इसके बावजूद अमरपुर की इस गंभीर समस्या पर किसी का ध्यान नहीं है। स्थानीय व्यवसायियों ने जिला प्रशासन से जाम की समस्या से स्थाई समाधान की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें