Hindi NewsBihar NewsBanka NewsNight Blood Survey Launched to Combat Micro Filariasis in Banka District
रात साढ़े 8 बजे से माइक्रो फाइलेरिया प्रसार दर कि जांच के लिए 20 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का लिया जा रहा है ब्लड सैंपल

रात साढ़े 8 बजे से माइक्रो फाइलेरिया प्रसार दर कि जांच के लिए 20 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का लिया जा रहा है ब्लड सैंपल

संक्षेप: बांका शहरी क्षेत्र के रैंडम साइट करहरिया में सिविल सर्जन, डीपीएम ने किया नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम का शुभारंभ बांका शहरी क्षेत्र के रैंडम साइट करहरिया

Sun, 19 Oct 2025 01:56 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बांका। एक संवाददाता शुक्रवार कि देर शाम राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत माइक्रो फाइलेरिया प्रसार दर कि जांच को लेकर बांका शहरी क्षेत्र के करहरिया वार्ड 12 में बनाए गए रैंडम साइट पर सिविल सर्जन डॉक्टर अनीता कुमारी और डीपीएम ब्रजेश कुमार ने नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भीडीसीओ मो. आरिफ इकबाल, सोनाली कुमारी स्वास्थ्य विभाग कि सहयोगी संस्था पिरामल स्वास्थ्य के जिला प्रतिनिधि अवधेश कुमार, सुमित कुमार सिंह, सीफार कि जिला समन्वयक खुशबू कुमारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर अनीता कुमारी ने बताया कि माइक्रो फाइलेरिया प्रसार दर कि जांच के लिए आज से जिला भर के सभी प्रखंडों में चयनित रैंडम और सेंटिनल साइट पर नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम शुरू हो रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस कार्यक्रम के दौरान रात के साढ़े 8 बजे से लेकर देर रात तक माइक्रो फाइलेरिया प्रसार दर कि जांच के लिए 20 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का ब्लड सैंपल लिया जा रहा है। इस जांच के बाद ही पता चलेगा कि किस प्रखंड का माइक्रो फाइलेरिया प्रसार दर कितना है । किसी प्रखंड का माइक्रो फाइलेरिया प्रसार दर 1% से उससे अधिक होने पर उस प्रखंड में सभी लोगों को आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम एमडीए अभियान के दौरान फाइलेरिया कि दवा खिलाई जाएगी। इस दौरान गर्भवती महिलाओं, 2 साल से कम उम्र के बच्चों और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को फाइलेरिया कि दवा नहीं खिलाई जाएगी। इस अवसर पर भीडीसीओ मो. आरिफ इकबाल ने बताया कि अमरपुर में कठैल, बांका में चक्काडीह, बाराहाट में चिहार, बेलहर में बारा, बौसी में गोकुला, चांदन में चांदन, धौरैया में कुर्मा, फुल्लीडुमर में गोल मैदान राता, कटोरिया में नारायणपुर,रजौन में लहोरिया,शंभूगंज में प्रतापपुर और बांका शहरी क्षेत्र में विजय नगर वार्ड 24 में सेंटिनल साइट बनाया गया है। इसी तरह से अमरपुर प्रखंड के शोभानपुर मुसहरी टोला, बांका में मेहरपुर वार्ड 16, बाराहाट में खरहरा, बेलहर में बेलहर, बौसी में नयागांव, चांदन में पहलपुर, धोरैया में बटसार, फुल्लीडुमर में टेंगपाझा, कटोरिया में सूपहा वॉर्ड 12, रजौन में बरौनी, शंभूगंज में कसबा और बांका शहरी क्षेत्र में करहरिया वार्ड 12 में रैंडम साइट बनाया गया है। यहां पर फाइलेरिया जांच के लिए रात के साढ़े 8 बजे से 20 से अधिक उम्र के लोगों का ब्लड सैंपल लिया जा रहा है।