Hindi NewsBihar NewsBanka NewsNew Civil Surgeon Inspects Belhar Community Health Center to Ensure Quality Care
सिविल सर्जन ने बेलहर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सिविल सर्जन ने बेलहर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

संक्षेप:

अनुपस्थित पाए गए एक चिकित्सक।अनुपस्थित पाए गए एक चिकित्सक। - आरबीएसके चिकित्सक से स्पष्टिकरण। - स्ट्रेचर, ट्रॉली और ट्राय साइकिल को दुरुस्त क

Jan 14, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बांका के नए सिविल सर्जन डा जितेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आउट डोर, दवा स्टोर, दंत चिकित्सा कक्ष, पैथोलॉजी लैब, एक्स - रे कक्ष, इमरजेंसी रूम, प्रसव कक्ष, प्रसव वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, सामान्य वार्ड, बाहरी परिसर आदि का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आरबीएसके चिकित्सक डा संजय सिंह से स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए चिकित्सक डा पंकज चौधरी से भी स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया। सिविल सर्जन ने अस्पताल के सभी गार्ड और चतुर्थ वर्गीय कर्मियों का परेड कराया और उनका कर्तव्य समझाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सिविल सर्जन ने निरीक्षण के दौरान कहा की इस अस्पताल को अपग्रेड करने का भी प्रस्ताव है। सिविल सर्जन ने दंत चिकित्सक सुधीर मधुकर को दंत चिकित्सा मशीनों और संसाधनों में हो रही गड़बड़ी और कमी की जानकारी विस्तार से उपलब्ध कराएं। सारी गड़बड़ी और कमी को दूर किया जाएगा। उन्होंने पैथोलॉजी विभाग से भी गड़बड़ी और कमी की जानकारी देने का आदेश दिया। उन्होंने कहा की रक्त समूह परीक्षण में गड़बड़ी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परिसर में खड़े ट्रॉली, स्ट्रेचर और ट्राय साइकिल को चलवाकर देखा और उनमें पाई गई सारी खराबी दूर कराने का आदेश दिया। उन्होंने सभी एंबुलेंस को हर हाल में अपटुडेट रखने का आदेश दिया। सिविल सर्जन डा जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा की चिकित्सा सेवा में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिकित्सक और स्टाफ ड्यूटी में समय की पाबंदी रखें और मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें। जिनकी जो ड्यूटी हो वही काम करें। सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अनिल कुमार सिंह को अस्पताल में जो भी संसाधन की कमी हो उसकी सारी जानकारी का ब्योरा देने का आदेश दिया। सिविल सर्जन डा जितेंद्र कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया की अस्पताल में जांच के दौरान बहुत कुछ ठीक पाया गया है और जो कुछ खामी और कमी पाई गई है उसे दूर करने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक भारत भूषण चौधरी, डा राय बहादुर, डा एस एन शुक्ला, बीसीएम नजीबुद्दीन सहित अन्य चिकित्सक और स्टाफ उपस्थित थे।