बांका में नक्सली शंकर यादव ने किया आत्मसमर्पण
कई थाना में शंकर पर है मामला दर्जकई थाना में शंकर पर है मामला दर्ज कई वर्षो से चल रहा था फरार बांका के कटोरिया मोथाबारी गांव का है रहने वाला चान्दन (

चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। बांका जिले में नक्सल उन्मूलन की दिशा में सुईया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथाबारी गांव निवासी फरार नक्सली शंकर यादव (पुत्र स्वर्गीय राधे यादव) ने पुलिस दबाव के बीच सुईया थाना पहुंचकर गुरूवार को थानाध्यक्ष के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रहे शंकर यादव पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए थी। पुलिस की सख्ती और दबिश के कारण अंततः उसने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लेते हुए स्वयं थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण के बाद सुईया थानाध्यक्ष ने उसे पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा के निर्देश पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि आत्मसमर्पण के दौरान शंकर यादव ने नक्सली गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की बात स्वीकार की है, जो एक सकारात्मक संकेत है। थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि शंकर यादव के खिलाफ वर्ष 2014 में फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र में टावर उड़ाने की घटना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अलावा शंभुगंज थाना क्षेत्र में भी वह एक नक्सली घटना में नामजद अभियुक्त रहा है। पूर्व में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था, लेकिन बाद में वह जेल से बाहर निकलने पर फरार हो गया था। शंकर यादव के आत्मसमर्पण से न केवल सुईया बल्कि कटोरिया, बेलहर, चान्दन ,आनंदपुर, जयपुर सहित पूरे जिले की पुलिस ने राहत की सांस ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्मसमर्पण के बाद शंकर यादव को फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष को सुपुर्द कर दिया गया। इससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए सुईया और फुल्लीडुमर थानाध्यक्षों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले को नक्सल मुक्त बनाना पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


