जनभागीदारी अभियान के तहत गांवों में लगेंगे मेडिकल कैंप व जनसुनवाई

Newswrap हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

बौंसी। निज संवाददाताबौंसी। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में जनभागीदारी- सबसे दूर, सबसे पहले” राष्ट्रव्यापी आईईसी अभियान चलाया जाएगा। प्रखंड

जनभागीदारी अभियान के तहत गांवों में लगेंगे मेडिकल कैंप व जनसुनवाई

बौंसी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में जनभागीदारी- सबसे दूर, सबसे पहले” राष्ट्रव्यापी आईईसी अभियान चलाया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी हर्ष पराशर के निर्देश पर सभी सेवा केंद्रों के माध्यम से अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। अभियान के तहत अलग-अलग गांवों में विशेष शिविर आयोजित कर लोगों के आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मई को विशनपुर, 20 मई को भलजोर, 21 मई को महगुडी, 22 मई को बारापधार, 23 मई को राजदह, 24 मई को सिमरा तथा 25 मई को बाबुपुर में मेडिकल कैंप और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा 21 से 23 मई तक संबंधित गांवों से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के लिए विशेष जनसुनवाई भी होगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।