Hindi NewsBihar NewsBanka NewsMysterious Drone Terrorizes Villagers in Belhar Bihar - Police Investigate
बांका : बेलहर में सर चढ़कर बोल रहा है रहस्यमय ड्रोन का आतंक

बांका : बेलहर में सर चढ़कर बोल रहा है रहस्यमय ड्रोन का आतंक

संक्षेप:

बेलहर (बांका) में पिछले एक सप्ताह से रहस्यमय ड्रोन कैमरा का आतंक बढ़ गया है। ग्रामीण रात में लाठी और मोबाइल लेकर दौड़ते हैं, लेकिन ड्रोन का पता नहीं चलता। पुलिस ने गश्त की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।...

Mon, 8 Sep 2025 04:49 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों रहस्यमय ड्रोन कैमरा का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है। पिछले एक सप्ताह से गांवों के ऊपर रहस्यमय ड्रोन के मंडराते ही ग्रामीण लाठी, टॉर्च और मोबाइल लेकर दौड़ने लगते हैं। कई लोग ड्रोन का फोटो और वीडियो बनाने लगते हैं तो कई लोग ड्रोन उड़ाने वाले चोर को खोजने लगते हैं। लेकिन एक दो घंटे तक दौड़ा दौड़ी छिल के बाद कुछ हाथ नहीं लगता है और ड्रोन आंखों से ओझल हो जाता है। यह सिलसिला यहां एक सप्ताह से चल रहा है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी जाती है। पुलिस आती है और गश्त लगाकर चली जाती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कोई सफलता नहीं मिलती है। प्रखंड क्षेत्र के चित्रसेन, बारा, टेंगरा, बहजोरा, दामज़ोर, तिलकपुर, मटिहानी, बीरगांव, महेशा, बीजीखोरबा, बाबूरामपुर, सिमरिया सहित दर्जनों भर गांव के लोगों का रात में सोना हराम हो गया है। यह ड्रोन कहां से आता है, फिर कहां चला जाता है किसी को पता नहीं, चर्चा के दौरान कोई अदाकारी विभाग द्वारा शराब पकड़ने के लिए चलाए जानी की बात खता है तो कोई घरों में चोरी करने के लिए शातिर चोर गिरोह द्वारा घरों का रेकी करने की बात करता है। कोई खता है नदी का बालू चोरी करने से रोकने के लिए ड्रोन द्वारा निगरानी किया जाता है। इन सब अफवाहों के अतिरिक्त बहुत जगहों से मोबाइल पर भी ड्रोन के साथ चोर को पकड़ने और पिटाई करने जैसा दर्जनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन इस बीच प्रशासन या पुलिस द्वारा सार्वजनिक रूप से लोगों को संतुष्ट करने और भयमुक्त रहने के लिए कोई संदेश भी नहीं दिया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों की परेशानी हर रात भी जाति है। लोग अनजाने अप्रिय घटना के भय से भयभीत रहते हैं। इधर स्थानीय विधायक मनोज यादव ने बताया की इस संदर्भ में बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा से उनकी बात हुई थी। उन्होंने बताया की कुछ अज्ञात रहस्यमय ड्रोन का पीछा करने और जांच करने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस द्वारा ड्रोन संचालित किए जा रहे हैं। इससे लोगों को भयमुक्त रहन चाहिए और न तो अफवाह फैलाना चाहिए और न ही अफवाह पर ध्यान देना चाहिए।