Banka News: कमरे में फंदे से लटका मिला 23 वर्षीय युवक, संदेहास्पद मौत

हिन्दुस्तान, बांका
share

Banka News: एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, पुलिस को मिला सुसाइड नोटएफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, पुलिस को मिला सुसाइड नोट चान्दन ( बांका ) नि

Banka News: कमरे में फंदे से लटका मिला 23 वर्षीय युवक, संदेहास्पद मौत

Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी बारने पंचायत अंतर्गत सिद्धूडीह गांव में शुक्रवार को एक 23 वर्षीय युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सिद्धूडीह गांव निवासी स्वर्गीय बाली तांती के पुत्र झगरू कुमार (करीब 23 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक अपने कमरे को अंदर से बंद कर रस्सी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।

पुलिस कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार, अवर निरीक्षक रोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सुरक्षित कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की।

साक्ष्यों का संग्रह

टीम ने मौके से विभिन्न साक्ष्यों को सुरक्षित तरीके से एकत्र किया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में शामिल किया है।

पोस्टमार्टम और निष्कर्ष

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है। एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦यह घटना कब हुई?−
यह घटना शुक्रवार को हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबांकाBanka News: कमरे में फंदे से लटका मिला 23 वर्षीय युवक, संदेहास्पद मौत