Hindi NewsBihar NewsBanka NewsMurder Mystery Neighbor Takes Man for Drinks Found Dead in Field
शराब पीने ले गया था पड़ोसी, सुबह धान खेत में मिली लाश

शराब पीने ले गया था पड़ोसी, सुबह धान खेत में मिली लाश

संक्षेप:

बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधिबेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव के अनारसी शर्मा(60) को पड़ोसी निक्की पासवान अपने बाइक पर बैठा

Dec 02, 2025 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव के अनारसी शर्मा(60) को पड़ोसी निक्की पासवान अपने बाइक पर बैठाकर शराब पीने ले गया था। दूसरे दिन सुबह मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना अंतर्गत जवाहर नगर गांव के धान के खेत में अनारसी शर्मा की लाश मिली। जिसकी सूचना मिलते ही घर परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया की घर और गांव के लोगों ने अनार्सी शर्मा के शनिवार को देर शाम तक घर नहीं आने पर आशंका जाहिर किया था की पड़ोसी निक्की पासवान उसे शराब पीने के लिए चार पांच बजे शाम में ही पता नहीं बाइक से कहां ले गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद उनकी खोजबीन करने के लिए लोग खैरी खाद, रंगनियां, जिलेबिया मोड़ आदि में ढूंढा लेकिन कहीं नहीं मिला था। लेकिन रविवार की सुबह उसके विपरीत बदुआ नदी के पार मुंगेर जिले में अनारसी शर्मा का शव धान खेत में मिला। शव के चेहरे, कान और सर पर जख्म के कई निशान पाए गए हैं। शव के पास लोहे का एक कड़ा गिरा हुआ मिला। जिससे अनारसी शर्मा की हत्या किए जाने की आशंका की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया की निक्की पासवान बाइक के साथ ही उसी रात से गायब है। उसे मिलने के बाद ही इस घटना का सही खुलासा हो सकता है। तत्काल पोस्टमार्टम के बाद संग्रामपुर पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। हालाकि परिजन द्वारा आवेदन नहीं दिए जाने के कारण संग्रामपुर थाने में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।